मुझे हर समय फूला हुआ क्यों महसूस होता है और मेरा पेट बढ़ जाता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:15

अगर आपका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है, तो यह आपके सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. पेट का फूला रहना एसाइटिस बीमारी की वजह से भी हो सकता है. यह बीमारी फैटी-जंक फूड और शराब का अत्यधिक सेवन की वजह से हो सकती है. इस बीमारी में व्यक्ति के पेट में लिक्विड जमा होने लगता है और धीरे-धीरे पेट फूलने लगता है.

पेट में क्यों भरने लगता है पानी
वेबएमडी के अनुसार एसाइटिस में पेट के खाली भाग में पानी भर जाता है. अगर पेट में ज्यादा पानी भर जाए, तो रोगी को उठने बैठने में तकलीफ होने लगती है. अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज ना कराया जाए, तो सांस लेने में तकलीफ और लिवर फैल जाने जैसी गंभीर समस्या हो सकती है. एसाइटिस में थकान, जी मचलाना, दम फूलना, थकान महसूस होना, भूख न लगना, बार-बार पेशाब लगना, सीने में जलन महसूस होना और कब्ज की समस्या देखने को मिलती है.

एसाइटिस के क्या हैं कारण
लंबे समय तक शराब पीने से पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, इससे एसाइटिस रोग होने की आशंका बढ़ जाती है. शराब पेट संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है. इसके अलावा हेपेटाइटिस बी, पेट में संक्रमण, लिवर की नसों में खून के थक्के जमना और अग्नाशय में सूजन आदि भी एसाइटिस के कारण माने जाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info